- Advertisement -
सरकाघाट। राज्य वन निगम, राज्य इको टूरिजम के निदेशक व युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव यदोपति ठाकुर ने कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की जुकैण पंचायत के वार्ड मतेहड़ी – ठौर में लोगों से मुलाकात की। इस दैरान क्षेत्र के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया गया। इस मौके पर लोगों ने खराब सड़क व बस सुविधा की मांग की। जिसपर यदोपति ठाकुर ने इन मांगों को CM वीरभद्र सिंह व विक्रमादित्य सिंह के सामने रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री सरकाघाट का दौरा करेंगे। इस मौके पर वार्ड मेंबर जोगिंदर सिंह, रणवीर सिंह, माघ सिंह, जुकैण महिला मंडल की प्रधान गुलाबी देवी, पंकज कपूर व अन्य उपस्थित थे।
- Advertisement -