- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर बुधवार को मंडी जिले के थुनाग पहुंचे …जहां उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती किसान मेला व किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान महिला मण्डलों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश ही नहीं पूरे देश को आज प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश इसमें अपना अहम योगदान दे सकता है ।
- Advertisement -