- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमोटी पंचायत का दौरा किया। पंचायत प्रधान निशा चौधरी और उप प्रधान अमित ठाकुर की अगवाई में विधायक सुक्खू का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्थानीय प्रधान निशा चौधरी और उप प्रधान अमित ठाकुर ने विधायक सुक्खू को शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। सैनिटाइजर वितरण के पश्चात विधायक सुक्खू ने अपनी विधायक निधि और राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा द्वारा दी गई विकासकार्यों के लिए निधि द्वारा करवाए गए कार्यों का जायज़ा लिया।
- Advertisement -