- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में डबल मर्डर हुआ है। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत डाहकूलाड़ा में दो सगे भाईयों की गला रेत कर हत्या कर दी है। दोनों भाई मध्यप्रदेश, जिला पन्ना के गांव संघरा के निवासी थे और यहां पर मजदूरी करते थे। इन दोनों भाईयों के साथ एक और व्यक्ति भी रहता था। हत्या के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं संदेह के आधार पर उनके तीसरे साथी को हिरासत में लिया गया है।
- Advertisement -