- Advertisement -
कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में जबरन होटल में कैद कर जिस्मफिरोशी करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दबिश देकर बंधक बनाई पांच लड़कियों को छुड़ा होटल मालिक व उसके दो बेटों पर मामला दर्ज किया है। यह मामला जिला कांगड़ा के डमटाल का है। यहां पर एक होटल में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाने के लिए जबरन बंधक बना कर रखी पांच युवतियों को धर्मशाला से आई स्पेशल पुलिस फोर्स व डमटाल थाना की टीम ने छुड़ाया है।
- Advertisement -