- Advertisement -
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज सुबह.सुबह दो सड़क हादसे पेश आए। स्वारघाट में एक बस पहले बीच सड़क पर पलट जाती है। जिसके बाद पुलिस वहां बचाव अभियान शुरू करती है और सड़क पर वाहनों को फिलहाल रोक देती है। लेकिन एक प्राइवेट बस को जब रोकने की कोशिश की जाती है तो वह नहीं रुकती है और तेज गति से आगे बढ़ जाती है। पुलिस के जवान जब तक आगे अपने अधिकारियों को सूचित करते इससे पहले ही वह बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाती है। हादसे में एक बच्ची की मौत की खबर बताई जा रही है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। जबकि 14 से 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जो एक और हादसा पेश आया उसमें महाराष्ट्र के पर्यटक बताए जा रहे हैं। बस मनाली से अमृतसर जा रही थी। दरअसल स्वारघाट के गरामोड़ा पर रविवार सुबह पर्यटकों की एक बस बीच सड़क पर पलट गई। इसके अलावा यह बस जो हम आपको दिखा रहे हैं यह पेड़ से जा टकराई। दोनों ही बसें पर्यटकों की थी। डीएसपी नैना देवी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है।
- Advertisement -