- Advertisement -
शनिवार को मंडी वन मंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जनरल हाउस का आयोजन किया गया। जिसमें चुनावों के द्वारा फॉरेस्ट गार्ड हुकम चंद को मंडी का प्रधान चुना गया। हाउस का आयोजन मंडी शहर के भ्यूली स्थित विपाशा सदन में किया गया। हाउस में वन मंडल करसोग, नाचन, सुकेत, जोगिंदर नगर व वन मंडल मंडी के 180 कर्मचारियों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम सामने आए जिसमें सर्वसम्मति न बनने पर चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। प्रधान पद के लिए फॉरेस्ट गार्ड हुकम चंद और डिप्टी रेंजर राकेश रावत के लिए वोटिंग करवाई गई।
- Advertisement -