-
Advertisement
अनुराग ठाकुर का यूं किसी के घर जाना वो भी “मंडी” वालों के मोहल्ले में
Last Updated on August 21, 2021 by Sintu Kumar
जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज मंडी में अचानक बीजेपी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर चाय पीने पहुंच गए। अनुराग ठाकुर को अपने घर पर देखकर पार्टी कार्यकर्ता के परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। मंडी शहर के रविनगर वार्ड निवासी रामेश्वर उर्फ क्लोडू 40 वर्षों से भी अधिक समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। जब बीजेपी और के बारे में कोई नहीं जानता था, रामेश्वर उस दौर से पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं। ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता के पार्टी के प्रति स्नेह को देखते हुए अनुराग ठाकुर ने उनके घर जाने का निर्णय लिया। घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया। अनुराग ठाकुर कार्यकर्ता के घर गए और जमीन पर जा बैठे। रामेश्वर ने अनुराग ठाकुर को मंडी की पारंपरिक पगड़ी पहनाई। रामेश्वर और उसके परिवार का पगड़ी बांधने का पेशेवर काम है। अनुराग ठाकुर ने यहां पर चाय पी।