-
Advertisement
अभी और सताएगी गर्मी नहीं मिलेगी राहत
Last Updated on April 27, 2022 by Deepak
पहाड़ों पर गर्मी से हाल बेहाल होने लगे हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला में जहां लोग गर्मी से निजात पाने के लिए आते थे पर यहां भी गर्मी अपनी रौद्र रूप दिखा रही है। हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और धर्मशाला में इस समय दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के आठ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ है।