-
Advertisement
अलका का अनुराग पर वार कह दी ये बड़ी बात
Last Updated on September 30, 2022 by sintu kumar
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने शुक्रवार को ऊना में केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने अनुराग ठाकुर को गोडसेवादी करार देते हुए तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि गोली मारो का नारा देने वाले भारत को तोड़ने वाले अनुराग ठाकुर किस मुंह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी कर रहे हैं। अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के भीतर ठाकुर बनाम ठाकुर जंग शुरू हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री की सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश के ही कद्दावर मंत्री महेंद्र ठाकुर के साथ चल रही खींचतान जगजाहिर हो चुकी है।