-
Advertisement
इस गांव में बिल्ली पालना बैन
Last Updated on May 29, 2021 by Sintu Kumar
दुनिया में हर देश के अपने अलग नियम हैं। पेट तो बहुत लोगों के अपने घर में रखे होंगे इनको लेकर भी हर देश के अपने नियम हैं। ऐसे ही एक देश और उसके नियम के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जहां पर बिल्ली पालने पर बैन लगा हुआ हैं। ऐसा क्यों है इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं –
दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां चाहकर भी कोई शख्स बिल्ली नहीं पाल सकता है। अगर कोई ऐसा करना भी चाहे तो उसे दंड भुगतना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के ओमायू गांव की। जी हां आपने ठीक सुना इस गांव में बिल्लियों को पालना बैन है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने इसके लिए कठोर नियम बनाए हैं इसलिए गांव में कोई बिल्ली नहीं पालता है। कहा जाता है कि गांव में बिल्लियों के चलते पक्षियों की संख्या घटने का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिससे प्राकृतिक तौर पर असंतुलन हो रहा था। बिल्लियां, पक्षियों का सेवन कर लेती हैं। स्थानीय प्रशासन को इस बात लोगों ने बार-बार आग्रह किया कि इसका कोई हल निकाला जाए।