-
Advertisement
इस शहर में गंदगी फैलाई तो खैर नहीं
Last Updated on April 27, 2022 by Deepak
https://youtu.be/Au7ttwRv4So
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत सरकार ने देश में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिये की है। हम ऐसे तो अपना घर साफ रखते हैं, तो क्या यह हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती कि हम अपना परिवेश भी साफ रखें। कूड़े को यहां-वहां न फेक कर कूड़ेदान में डालें। हिमाचल ने एक शहर ने फैसला लिया है कि अगर कूड़ा इधर- उधर फैलाया तो जुर्माना लगेगा और वह शहर है बिलासपुर। बिलासपुर में अब कोई भी व्यक्ति गंदगी फैलाते हुए पाया जाता है तो उसका चालान कटेगा। चालान की राशि ढाई सौ रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक तय की गई है। इस बाबत नगर परिषद प्रशासन ने जनता को सख्त हिदायत दी है और आग्रह भी किया है कि कूड़ा यहां वहां न फेंकें। आपका अपना शहर है इसे साफ सुथरा बनाने में अपना योगदान दें।