-
Advertisement
ऑउटसोर्स कर्मियों का सैलाब उमड़ा तो सीएम जयराम ने भी कह दी ये बड़ी बात
Last Updated on March 14, 2022 by sintu kumar
शिमला। अपने हक की लड़ाई के लिए आज शिमला में आउटसोर्स कर्मियों का सैलाब उमड़ पड़ा। कर्मियों के सैलाब को देखकर ऐसा लग रहा था मानों किसी बड़े नेता की रैली हो। इस सैलाब में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आउटसोर्स कर्मचारी आए हुए थे। धीरे.धीरे कतारबद्ध होकर हजारों की तादाद में आंदोलनरत कर्मचारी विधानसभा के करीब तक पहुंच गए। खास बात ये रही कि इस बार सरकार के खिलाफ नारे नहीं, बल्कि समर्थन में नारे लग रहे थे। हजारों कर्मचारी स्थायी नीति की मांग करते हुए बार.बार जयराम के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान टकराव जैसी स्थिति भी पैदा नहीं हुई।