-
Advertisement
कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी की बैठक जारी
Last Updated on October 16, 2021 by Vishal Rana
कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गई है। राजस्थान के हालात को देखते हुए सीडब्ल्यूसी की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
अशोक गहलोत के अलावा राजस्थान के तीन अन्य नेता सदस्य रघुवीर मीणा, जितेंद्र सिंह रघु शर्मा भी बैठक में शामिल हैं। पंजाब के बाद राजस्थान में भी कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जिन्हें दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी नियुक्त किया गया है पहली बार सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग ले रहे हैं।