-
Advertisement
किन्नौर जाने से पहले इसे देख लें
Last Updated on September 15, 2021 by Sintu Kumar
रिकांगपिओ। हिमाचल में बारिश के चलते कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं पर पहाड़ों से पत्थरों का गिरना जारी है। किन्नौर जिला में चौरा समीप मंगलवार रात पहाड़ से चट्टान खिसकने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते करीब 17 घंटों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। ऐसे सड़क के दोनों ओर सैंकड़ों यात्री फसे हुए है। जिला के चौरा समीप पहाड़ी से चट्टान खिसकने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के निचली तरफ दीवार व सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कर्मी सड़क बहाली का काम कर रहे है। पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने के बाद इंटरनेट भी मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार दोपहर एक बजे तक प्रभावित रहा।