-
Advertisement
खिड़की की जाली तोड़ बाल आश्रम से भागे लड़के
Last Updated on September 28, 2021 by Deepak
हमीरपुर।बाल आश्रम सुजानपुर से आज अल सुबह तीन लड़कों के भाग जाने का मामला सामने आया है। ये तीनों कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर फरार हो गए। आश्रम प्रबंधन की ओर से दज करवाई गई शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। लड़कों के गायब होने का पता चलने मिलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है।