-
Advertisement
खौफनाक लैंडस्लाइड सीटियां बजाकर बचाई जान
Last Updated on July 25, 2022 by Deepak
https://youtu.be/3pK9WNmB6zw
आनी। हिमाचल प्रदेश के निरमंड में सोमवार को दोपहर बाद भारी बारिश के चलते निरमंड क्षेत्र के जाओं-बागीपुल सड़क पर छलीर ढांग के पास भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। श्रीखंड यात्रा को जाने वाला रास्ता भी यहीं से बताया जा रहा है। भूस्खलन होने जहाँ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक मंदिर और घर भी भूस्खलन की चपेट बताया जा रहा है। इस हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने सीटियां बजाकर क्षेत्र के लोगों को अनहोनी से सचेत किया ।इस घटना के चलते सड़क से होकर गुजर रहे वाहनों को रोका गया। वहीं, यहां से गुजर रहे कुछ वाहनों में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।