-
Advertisement
गाड़ी चलाते वक्त क्यों आती है नींद
Last Updated on May 27, 2021 by Sintu Kumar
ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता होगा कि गाडी चलाते वक्त कुछ देर बाद नींद आने लगती है। इस वजह से बहुत सारे हादसे भी होते हैं। क्या आपको पता है इसकी वजह क्या है। इस बारे में जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये किसी के भी साथ होता है। करीब 20 फीसदी सडक हादसों का कारण भी नींद आना ही होता है। इस वीडियो रिपोर्ट आपको विस्तार से जानकारी देते हैं –
कहते हैं कि चलती गाडी में हिलने से नींद आने लगती है, ये इसका एक कारण हो सकता है, इसके पीछे का लॉजिक ये है कि जब किसी बच्चे को सुलाते हैं तो उसे थपथपाने से नींद आ जाती है। इसलिए चलती गाडी में हिलना भी नींद आने का एक कारण माना जाता है। इस पर कई शोध हो चुके हैं। इसी में बताया गया है कि किसी को भी औसतन 7.9 घंटे की नींद लेना है जरूरी होता है। यदि कोई आदमी देर रात सोता है और सुबह जल्द उठ जाता है तो कहीं ना कहीं वह शारीरीक तौर पर दिनभर फिट नहीं होगा। उसके तनाव में रहने का ये बडा कारण होता है। इसलिए कहा जाता है कि समय पर सोना और जागना सेहत के लिए जरूरी है। जबकि इसके जरूरत से ज्यादा सोना भी सेहत के लिए ठीक नहीं। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित नींद लेना जरूरी है।