-
Advertisement
गृह मंत्रालय ने Himachal को दिए 200 Crore एडवांस
Last Updated on August 20, 2023 by sintu kumar
गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 200 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि देने की मंजूरी दे दी है। इससे वर्तमान मानसून सीजन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए राहत उपाय करने में मदद होगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बाबत एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है।जबकि हिमाचल की सुख सरकार इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की केंद्र सरकार से मांग करती आ रही है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो आपदा से हुए नुकसान को दस हजार करोड़ बताया है। सीएम सुक्खू केंद्र से मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। जबकि आज भी सुक्खू की शिमला में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात हुई है। लेकिन गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 200 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि देने की ही मंजूरी दी है। जबकि हिमाचल में नुकसान बहुत बड़ा हुआ है।