-
Advertisement
घरों में घुसा बाढ़ का पानी, मच गई अफरा तफरी
Last Updated on September 21, 2021 by saroj patrwal
मनाली। हिमाचल प्रदेश में बादल जमकर बरस रहे हैं। तेज बारिश से जगह-जगह पर नुकसान हुआ है। मनाली के बरुआ में आधी रात को नाले में बाढ़ आ गई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। बाढ़ का पानी व मलबा रिहायशी इलाके में घुस गया। हालांकि इस घटना के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों के घरों के भीतर रखा हुआ सामान खराब हो गया है। इसके अलावा बाढ़ में बड़े-बड़े पत्थर आने से सेब के बगीचे भी तबाह हो गए।बुरूआ गांव में अचानक रात के समय आए मलबे के कारण लोग दहशत में रहे और पूरी रात जागकर ही काटनी पड़ी।