-
Advertisement
चंबा में सुधरेगा बलाणा-गोला के बीच का रास्ता, हटली-गोला लिफ्ट वॉटर प्रोजेक्ट से बुझेगी प्यास
चंबा में बलाणा-गोला मार्ग के सुधार पर सवा 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह उढ़ामण से भटेड़ बासा मार्ग बनाने पर 2.83 करोड़ और बलाणा से बली मार्ग के लिए 2.85 करोड रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को दी। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हटली और गोला क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए नाबार्ड से लिफ्ट पेयजल योजना हटली-गोला पर 4 करोड 50 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। इससे 3 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होगें।