-
Advertisement
चेतन को आखिर क्यों लेना पड़ रहा है वीरभद्र सिंह के नाम का सहारा
Last Updated on October 17, 2021 by Vishal Rana
सियासत की बिसात पर बागी हुए चेतन बरागटा ने वीरभद्र सिंह का नाम लेकर नया पेंतरा चल दिया है। बागी की नजर बीजेपी और कांग्रेस दोनों धरे की तरफ है। बागवती घोड़े ने जीत के लिए अब पिता के साथ पूर्व सीएम के नाम का सहारा लिया है। हिमाचल की सियासत राजा बिना सूनी हो गई है। मगर हिमाचल की सियासत के राजा वीरभद्र भले ही पंचत्व में विलीन हो गए हों, लेकिन ऊनके नाम पर सियासत खूब हो रही है। कांग्रेस और राजा परिवार ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और बागी भी उनके नाम पर अपनी सियासी रोटी सेंक रहे हैं। प्रतिभा सिंह वीरभद्र के नाम पर वोट मांग रही है, सीएम खुद वीरभद्र सिंह के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाते नहीं थकते। वहीं, अब बागवती चेहरे चेतन ने वीरभद्र सिंह का नाम लेकर जुब्बल कोटखाई में नया ट्रंप कार्ड खेलने की कोशिश की है।