-
Advertisement
जंगलों की आग रोकने के लिए इस जिला ने बनाया धांसू प्लान
Last Updated on April 26, 2022 by Deepak
https://youtu.be/mZ-I0X1jjmI
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी आग से करोड़ों की वन संपदा नष्ट रही है। साथ बी पर्यवरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। जिला ऊना में बढ़ती आग की घटनाएं लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। वहीं अब दमकल विभाग ने भी आगजनी पर काबू पाने से पहले इसपर रोकथाम को लेकर व्यापक प्लान तैयार किया है। जिसके तहत अन्य विभागों की भी मदद लेते हुए लोगों को फायर सीजन के दौरान आगजनी से बचने और वनसंपदाओ समेत निजी संपत्ति को बचाने के संबंध में जानकारी मुहैया कराई जा रही है। इतना ही नहीं बावजूद इसके आगजनी होने की सूरत में नुकसान को कम से कम करने के लिए फायर हाइड्रेंट का उपयोग भी किया जा रहा है। जिसके तहत जिला प्रशासन की पहल पर दमकल विभाग द्वारा ऊना शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित करने शुरू कर दिए है। हर साल फायर सीजन में सबसे ज्यादा अग्नि पीड़ित वर्ग प्रवासी श्रमिकों को भी विशेष रूप से जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ा गया है। आखिर कैसे होगा ये सब सुनिएं होमगार्ड कमांडेंट, विकास सकलानी से