-
Advertisement
जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके में हुई सड़क दुर्घटना
Last Updated on August 21, 2021 by Sintu Kumar
नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उधर, पच्छाद पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। हादसा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लानाबाका में पेश आया। जानकारी के मुताबिक कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। देर रात कार लानाबाका के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में रणधीर सिंह निवासी निचली आंजी, डाकघर बागथन, तहसील पच्छाद की मौत हो गई। इसके अलावा कार चालक सुनील निवासी मतलाना भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि, तीसरे व्यक्ति केश्वानंद निवासी तकाहां को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रणधीर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।