-
Advertisement
नडृडा के घर में आवाज बुलंद | JP Nadda | AIIMS | Demonstration |
बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मेला राम चौधरी की अगुवाई में एम्स के गेट के बाहर मजदूर संघ का झंडा स्थापित करने के साथ ही निर्णय लिया है कि मजदूरों के साथ जो शोषण किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एम्स के मजदूरों को ठेकेदारों के द्वारा मनमर्जी से बाहर निकाला जा रहा है। जो मजदूर काय्र कर रहे हैं उन्हें उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ ने शुक्रवार को एम्स गेट के बाहर अपना रोष प्रकट करते हुए एक घंटे का धरना-प्रदर्शन किया। याद रहे कि एम्स का निर्माण बिलासुपर जिला के कोठीपुरा में किया जा रहा है,ये जिला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडृडा का गह जिला है।