-
Advertisement
पठानिया की गाड़ी के सामने बैठ गए युकां कार्यकर्ता
Last Updated on May 25, 2022 by Deepak
https://youtu.be/NHjeYcjBJJ4
ऊना। हिमाचल में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले 8 दिनों से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार सुबह ऊना के सर्किट हाउस पहुंचे वन मंत्री राकेश पठानिया का इसी मामले पर घेराव कर डाला। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा की अगुवाई में किए गए घेराव के दौरान युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रश्न पत्र लीक मामले को प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने मंत्री की गाड़ी के समक्ष बैठकर जोरदार नारेबाजी और धरना प्रदर्शन भी किया। हालांकि बाद में पुलिस को हल्का बल प्रयोग के साथ युवा कांग्रेसियों को वहां से हटाना भी पड़ा।