-
Advertisement
पहाड़ी से गिरा पत्थर , PWD के बेलदार की मौत
Last Updated on June 24, 2023 by sintu kumar
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर डयोड के पास सड़क किनारे काम कर रहे पीडब्ल्यूडी के बेलदार की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय डूमणू राम पुत्र तापे राम निवासी गांव हटौण डाकघर शिवाबदार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन बेलदार डयोड से कुछ दूरी पर सड़क किनारे काम कर रहे थे। इतने में पहाड़ी से कुछ पत्थर सीधे डूमणू राम पर आ गिरे और वह बूरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और डूमणू राम को जोनल हास्पिटल मंडी लाया गया। यहां अस्पताल पहुंचते ही डूमणू राम ने दम तोड़ दिया। मृतक डूमणू राम के सहकर्मी परस राम ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने पत्थरों को हटाया और डूमणू राम को बाहर निकाला। हटौण पंचायत के उप प्रधान नोक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस काफी देरी से आई, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।