-
Advertisement
पहाड़ी सांस्कृतिक उत्सव में मचा धमाल
Last Updated on November 27, 2021 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पहाड़ी सांस्कृतिक उत्सव 2021 का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस पहाड़ी सांस्कृतिक उत्सव में जिला के विभिन्न सांस्कृतिक दलों सहित अन्य कलाकारों ने पहाड़ी संस्कृति की झलक पेश करते हुए एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने लोक गीत, नृत्य व खेलटू करियाला आदि पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। खासकर चकरेड़ा तलवार नृत्य समूह मशवाड़ द्वारा कुसेणु की प्रस्तुति, बाउनल सांस्कृतिक दल, जौनसारी लोक नृत्य व दीप खदराई के गायन ने पंडाल में मौजूद लोगों की खूब वाहवाही लुटी।