-
Advertisement
बीजेपी की पोल खोलेगी कांग्रेस की पदयात्रा
Last Updated on November 14, 2021 by Vishal Rana
पांवटा साहिब। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने देश की ज्वलंत समस्याओं महंगाई व बेरोजगारी को लेकर आज से प्रदेशभर में जन जागरण अभियान शुरु किया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पांवटा साहिब से ये पद यात्रा शुरु की गई। कांग्रेस सभी जिलों में पदयात्रा कर लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें जागृतकरेगी।