-
Advertisement
बीजेपी ने भरा अपना खाता, स्विस बैंक में लगातार जमा हो रहा पैसा
Last Updated on February 18, 2022 by Deepak
गरीब कौन ये देश या यहां रहने वाले। सवाल इस लिए क्योंकि हमारा देश को गरीब देश की सूची में रखा जाता है क्योकि 52 फीसदी आबादी यहां गरीबी की जंग लड़ रही है। खैर थोड़ा राजनीतिक पार्टियों की गरीबी पर भी नजर दौड़ाते है..
वाजिब तौर पर देखा जाए तो गलत नहीं होगा कि दलों के दल-दल ने वोटों से बनने वाली सत्ता को निर्बल सा कर दिया है। राजनीति का यह नया दौर शुरू तो 21वीं शताब्दी के प्रथम दशक में हुआ,पर विकराल हुआ इंटरनेट क्रांति के साथ।
राजनीति के इस दो दशक के सफर में सत्ता ने तो कई बदलाव देखे,परन्तु राष्ट्र प्रेम से अधिक जब पार्टी प्रेम हावी हो जाता है तो जनतांत्रिक समूह से चलने वाली सरकारें आर्थिक बैसाखियों का सहारा ले लेती हैं। क्योंकि सरकार को देश में किसी का पक्ष लेने के लिए नहीं चुना जाता,इसलिए दलों को मौका दिया जाता है। पैसों की बरसात में डूबे दल सत्ता को हाईजेक कर चुके हैं।
वित्त वर्ष 2019-20 में घोषित संपत्तियों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे अमीर राजनीतिक दल है। भाजपा के पास कुल 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह सात राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति के 69.37 प्रतिशत के बराबर है। राष्ट्रीय दलों में दूसरे नंबर पर बसपा है। बसपा ने 698.33 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। चुनाव सुधारों के लिए कार्य करने वाले समूह एडीआर की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।