-
Advertisement
मिड-डे मील वर्कर्स भी बोले ये हैं हमारी मांगें… पूरी करो
Last Updated on September 4, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सीटू का राज्य सम्मेलन किसान-मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू शिमला में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आगामी तीन वर्षों के लिए 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम व समापन सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार मजदूर वर्ग पर तीखे हमले जारी रखे हुए है। मजदूरों के श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। देश की सरकार की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश की जनता का जीवन संकट में चले गया है।