-
Advertisement
युवा नेताओं पर दाव खेलेगी कांग्रेस !
Last Updated on July 31, 2022 by sintu kumar
बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को युवा कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विनीत कंबोज ने कहा कि आगामी चुनावों में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी।