-
Advertisement
ये संगठन करेगा उपचुनावों के बहिष्कार
Last Updated on October 25, 2021 by Vishal Rana
मंडी। स्वर्ण आयोग के गठन व अन्य लंबित मांगे पूरी ना होने के रोष के चलते देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने भी उप चुनावों में दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग पूरी न होने के बाद से सामान्य वर्ग के परिवारों में भारी आक्रोश है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल सरकार व केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसके विरोध स्वरूप उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में नोटा बटन दबाने का निर्णय लिया है।