-
Advertisement
ये हैं दुनिया की खतरनाक जेल
Last Updated on May 23, 2021 by Sintu Kumar
आपने क्या कभी ऐसा सुना कि जेल में बंद कैदी अपने साथी कैदी को मारकर खा जाते हैं। नहीं सुना तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं,ये दुनिया को वो जेल हैं जहां कैदी अपने साथी कैदी को मारकर खा जाते हैं। इन जेलों में जाने से अपराधी डरते हैं। दुनियाभर में कुल नौ ऐसी जेल बताई गई हैं, जिन्हें खतरनाक जेल का दर्जा हासिल है। सऊदी अरब की अल हायर जेल को मिडिल ईस्ट (Middle East) की सबसे खतरनाक जेल कहा जाता है। यहां कैदियों पर तरह.तरह के अत्याचार किये जाते हैं। टॉर्चर का विरोध करने वाले कैदियों को मार डालना यहां आम बात है। कहा जाता है कि टॉर्चर से तंग आकर वर्ष 2002 में कुछ कैदियों ने इस जेल में आग लगा दी थी जिसमें 140 कैदी और 40 गार्ड मारे गए थे।