-
Advertisement
रसोई गैस सिलेंडर से मिला छुटकारा
Last Updated on August 2, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के सभी लोगों को अब घरेलू गैस के सिलेंडर भरवाने से निजात मिलने वाली है। जिला मुख्यालय में अब घरेलू गैस की सप्लाई पाइप लाइन से होने वाली है। एक तरफ जहां लोगों को बार-बार सिलेंडर भरवाने से मुक्ति मिलेगी वहीं अब यह गैस उन्हें करीब 30 फ़ीसदी सस्ती पड़ने वाली है। जिला के सीमांत गांव अजोली में इस योजना को ट्रायल के आधार पर शुरू किया गया था। करीब ढाई सौ घरों को पाइपलाइन से रसोई गैस की सप्लाई दी गई थी। ट्रायल के सफल रहने के बाद अब इसे पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर जिला मुख्यालय और इसके साथ लगते गांवों में शुरू किया गया है। दिसंबर 2021 तक जिला मुख्यालय समेत साथ लगते गांव लोअर एवं अप्पर अरनियाला, लोअर एवं अपर कोटला कलां, रामपुर और रक्कड़ कॉलोनी में इस योजना को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।