-
Advertisement
विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग तक पहुंची चुनावी टीम
लाहुल स्पीति जिले की स्पीति घाटी में समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टशीगंग। शीत मरुथल के नाम से विख्यात टाशीगंग साल में छह माह बर्फ से ढका रहता हैं। यहां आक्सीजन की कमी होती है। 2019 से पहले विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र लाहुल स्पीति जिले में स्थित हिक्किम था। लेकिन 2019 में टाशीगंग को मतदान केंद्र बना दिया गया।2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 45 मतदाता थे। इनमें 27 पुरुष और 18 महिला मतदाता थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 48 मतदाता थे, जिनमें 29 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। 2022 के विधानसभा चुनावों में 52 मतदाता थे इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं हैं। इस बार भी यहां पर 52 मतदाता है। टाशीगंग में सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष नेगी शुक्रवार को पहुंचे । इस दौरान यहां के स्थानीय मतदाताओं के साथ विशेष बैठक की। स्थानीय लोगों की मांगे सुनी। लोगों को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया