-
Advertisement
सन्नी के जुनून के आगे हर कोई हारा
Last Updated on April 16, 2022 by Deepak
https://youtu.be/nQ4dbE6TWhE
इंसान के जुनून व हौंसले के आगे सब कुछ हार जाता है। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा की कैहड़ ग्राम पंचायत के खिउरी गांव के रहने वाले सन्नी ठाकुर ने दिव्यांग होने के बावजूद दुनिया का सबसे कठिन रोड ट्रिप माने जाने वाले लेह-लद्दाख वाया किश्तवाड़ को पूरा किया। सन्नी 8 अप्रैल को इस ट्रिप पर अपने निवास स्थान से निकले थे। सन्नी ने इस ट्रीप को सात दिनों में पूरा कर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। शनिवार के दिन अपने घर वापिस लौटे सन्नी ठाकुर का उनके गांव वालो ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरों शोरों से स्वागत किया।