-
Advertisement
सुक्खू ने बल्ह में भरा दम
Last Updated on October 23, 2021 by Vishal Rana
बल्ह। कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा पर ताबड़तोड़ सियासी हमले बोलकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शनिवार को बल्ह के नागचला में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान बीजेपी नेताओं ने भ्रष्टाचार किया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को कुर्सी तक गंवानी पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा कि कोविड काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कब तक कराएंगे।