-
Advertisement
हम क्या प्रधानमंत्री की बेटी हैं,जो हमें कष्ट नहीं होगा-देखें
Last Updated on March 29, 2022 by Deepak
झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली 9 साल की एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। लिटिल माइका गर्ल के नाम से मशहूर हो रही शमां परवीन के बेबाक अंदाज की हर ओर तारीफ हो रही है। कोडरमा जिले के ढोढाकोला गांव की रहने वाली शमां ने ढिबरा आंदोलन के दौरान जो भाषण दिया था उसके बाद वह रातों .रात वह वायरल हो गईं। वह वायरल वीडियो में बोलती हुई देखी जा सकती हैं कि हम क्या प्रधानमंत्री की बेटी है जो हमें कष्ट नहीं होगा। हम भी डिबरा चुनकर मेहनत मजदूरी कर के अपने पेट पालते हैंए पढ़ाई करते हैं। छठी में पढ़ती है। डिबरा बंद होने के कारण हम पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। क्या इसी तरह हम अपने भविष्य खराब करें। एसपी डीसी के बच्चे पढ़ लिख कर अफसर बनेंगे और हम मजदूर के बच्चे अनपढ़ रहे।