-
Advertisement
हिमाचल के हीरे का राजभवन में सम्मान
Last Updated on September 6, 2021 by Vishal Rana
शिमला : पैरालिंपिक सिल्वर मैडल विजेता निषाद कुमार ने आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम जयराम ठाकुर से भेंट की | इस अवसर पर निशाद के माता-पिता, कोच और बहन भी उपस्थित थे। ऊना के निषाद ने टोक्यो पराओलिम्पिक में भारत को ऊंची कूद में रजत पदक जिताया है | राज्यपाल ने निषाद को राजभवन बुलाकर शाबाशी दी व सम्मानित किया | बातचीत के दौरान, राज्यपाल ने कहा कि श्री निशाद ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को तो सिद्ध किया ही है लेकिन देश के गौरव को भी ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पदक की चमक विषेशकर हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आशा की किरण बनी है। उन्होंने सिद्ध किया है कि कड़ी मेहनत, जज़्बा और कुछ करने का इरादा बुलंद हो तो कोई भी बाधा लक्ष्य प्राप्ति से रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि उनका संघर्षमय जीवन इस बात का साक्षात उद्हारण है। वहीँ दूसरी ओर CM ने निषाद कुमार को हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी व उन्हें सम्मानित किया तथा आगामी चैम्पियनशिप के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।