-
Advertisement
हिमाचल में दहशत लैंडस्लाइड से नदी का बहाव रुका, बड़ा खतरा
Last Updated on August 13, 2021 by Sintu Kumar
केलांग। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल की पट्टन घाटी के नाल्डा गांव के निकट पहाड़ी घंसने से चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया है। यहां पर जुण्डा नाले के सामने पूरी नालड़ा की पहाड़ी चंद्रभागा में आ गिरी। भारी मात्रा में आए मलबे ने चंद्रभागा नदी के बहाव रोक दिया है। पानी रुकने से साथ लगते जसरथ व हालिंग गांवों को खतरा पैदा हो गया है। यहां पर चंद्रभागा नदी बांध का रूप लेती जा रही है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे के समय पहाड़ी घंसने आवाज समस्त पट्टन घाटी में सुनाई दी। इसके बाद पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा है। इस मलबे ने चंद्रभागा नदी के बहाव को रोका हुआ है। बहाव रुकने से जाहलमा से किलाड़ घाटी तक सड़क किनारे रह रहे लोगों को खतरा पैदा हो गया है। जुंडा से जोबरंग की ओर नदी किनारे की जमीन में पानी भर रहा है। जसरथ गांव के लोगों को ज्यादा खतरा है। जाहिर है इन दिनों प्रदेश के दो जिले किन्नौर व लाहुल-स्पीति प्रकृति की मार सह रहे हैं। किन्नौर के न्यूगल सेरी में हुए लैंडस्लाइड में अभी कर 15 शव मिल पाए हैं। यहां पर राहत व बचाव कार्य जारी है।