- Advertisement -
शिमला। 1 लाख के लडडू…जी हां। इस तस्वीर में पुलिस के जवान सीएम वीरभद्र सिंह को जो लडडू खिला रहे हैं, उन्हें अगर 1 लाख के लडडू कहा जाए तो शायद गलत न होगा। सारा मामला हम आपको समझाते हैं। हुआ यूं कि, आज यानि मंगलवार की सुबह विधानसभा पहुंचे शिमला ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने CM Relief Fund में 1 लाख रुपए का ड्राफ्ट सीएम वीरभद्र सिंह को सौंपा। जिसके बाद लडडू खिलाकर सबका मुंह मीठा करवाया गया। अब इस बात पर मुंह मीठा करना तो बनता है, आखिरकार पुलिस ने राहत कोष में अपना योगदान देकर एक मिसाल भी कायम की और समाज को एक संदेश भी दिया। तो हुए न यह 1 लाख के लडडू….
- Advertisement -