-
Advertisement
पांवटा साहिब में 6 ओवरलोडेड टिप्परों पर किया 1.40 लाख का जुर्माना
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में देर रात पुलिस व आरटीओ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 6 ओवरलोडेड पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। शुक्रवार देर रात दोनों विभागों की इस संयुक्त से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
यह भी पढ़ें- पद्धर में जंगल में चारा लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, गई जान
दरअसल देर रात पांवटा साहिब पुलिस व आरटीओ की टीनों ने विश्व कर्मा चौक पर संयुक्त रूप से नाका लगाया हुआ था। सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। रात्रि 10 बजे से 11 बजे तक दोनों विभागों की टीम ने करीब आधा दर्जन को जांच के लिए रोका। इन सभी 6 टिप्परों में क्षमता से अधिक भार लदा था। लिहाजा इन 6 ओवरलोडेड टिप्परों पर कार्रवाई अमल में लाई गई और इन पर 1 लाख 40 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर रात आधा दर्जन टिप्परों पर कार्रवाई की गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


