- Advertisement -
फतेहपुर। कांगड़ा जिले के फतेहपुर (Fatehpur) में मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा (Accident) पेश आया। यहां स्थित जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर बरोट पुल के समीप हुई एक स्कूटी (Scooty) और बाइक (Bike) की टक्कर में बाइकसावर गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत (Death) हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन चालक रैहन की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान स्कूटी को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे चल रही बाइक स्कूटी के साथ टकरा गई। जिस कारण दोनों चालक नीचे गिर गए। इस हादसे में स्कूटी चालक हरबंस मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन बाइक सवार विजय निवासी वरुणा क्षेत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसके बाद घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर लाया गया। जहां बाइकसवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नूरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि गंभीर रूप से घायल हुए विजय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एसपी कांगड़ा विमुक्त वरंजन ने बाइक सवार की मौत होने की पुष्टि की है।
- Advertisement -