-
Advertisement
Solan में एक साथ कोरोना के 10 मामले, हिमाचल में अब तक 19 केस आए
Last Updated on July 12, 2020 by
शिमला/सोलन। जिला सोलन (Solan) में कोरोना (Corona) मामलों का आना निरंतर जारी है। आज सोलन में एक साथ दस मामले सामने आए हैं। यह मामले सोलन के बीबीएन क्षेत्र में आए हैं। बाहरी राज्यों से उद्योग में काम करने पहुंचे कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। यह कामगार हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे थे। सोलन में अब एक्टिव मामले 85 हो गए हैं। हिमाचल में आज अब तक कुल 19 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सोलन में दस, कांगड़ा जिले में छह, चंबा (Chamba) में दो और मंडी में एक मामला आया है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में एक और Positive मामला, मुंबई से लौटी युवती निकली संक्रमित
कांगड़ा में 6 आए पॉजिटिव, दो की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
कांगड़ा (Kangra) में तहसील शाहपुर छतड़ी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ढन जवाली की 13 वर्षीय लड़की भी संक्रमित आई है। यह कोरोना पॉजिटिव अपने पिता के प्राइमरी संपर्क से है। घाड़ हरसर का 6 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी अपने पिता से संक्रमित हुआ है। डगोह जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह 9 जुलाई को दिल्ली से लौटी हैं और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन थीं। बाग नजदीक बासा वजीरा का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह उत्तर प्रदेश से आया है। इनमें से एक को धर्मशाला और पांच को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mandi में गुरुग्राम से लौटी युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, ऊना में Migrate मरीजों ने बढ़ाई चिंता
कांगड़ा जिला में ये हुए ठीक
इसके अलावा तहसील जवाली के खैरियां का 33 वर्षीय युवक, देहरी जवाली का 21 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। यह दोनों एमएच पठानकोट में थे। इसके अलावा नूरपुर के बासा लोकवां की 33 वर्षीय महिला, तहसील फतेहपुर के गांव झरोली का 36 वर्षीय युवक, बसनूर के गांव गोजू का 42 वर्षीय व्यक्ति, सनोट तहसील देहरा की 22 वर्षीय युवती, रेहलू शाहपुर की 26 वर्षीय युवती भी कोरोना से जंग जीत चुकी है। यह पांच कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती थे। इसके अलावा लंबागांव की 11 वर्षीय लड़की, बंडी भवारना का 32 वर्षीय युवक, गोवाल बैजनाथ का 57 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के गांव नागन की 36 वर्षीय महिला और उसका 8 साल का बेटा भी ठीक हो गए हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में थे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने पुष्टि करते हुए बताया कि ठीक हुए लोगों को घर भेजा रहा है। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…