-
Advertisement
पांवटा साहिब में 10 लाख की चोरी, शिमला के केएनएच में महिला का पर्स उड़ाया
शिमला / पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में शातिरों ने एक घर में बड़ी चोरी (Theft) को अंजाम दिया। चोरों ने 10 लाख से अधिक कीमत के गहने चोरी कर लिए। मामला सिरमौर के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) पुलिस उप मंडल के तहत पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत रामपुर माजरी से सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। अपनी शिकायत में पीड़ित राकेश कुमार पुत्र जगीरी लाल निवासी गांव रामपुर माजरी ने लिखित शिकायत (Complaint) में बताया कि रात को वह खाना खाकर सो गया। रविवार सुबह 5 बजे जब वह सोकर उठा तो देखा कि साथ वाले कमरे में दरवाजा खुला हुआ था। जब अंदर कमरे में आया तो पाया कि कमरे में दो पेटियों में भरा हुआ सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था। जिसे देखकर उसने अपने भाई सुरजीत कुमार को इसकी जानकारी दी। तो दोनों ने ट्रंक में रखे गहनों की जांच की। लेकिन सब चोरी हो चुके थे। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह गहने हुए चोरी
चोरी हुए गहनों में दो तोले सोने का हार, दो तोले का सोने माथे का टीका, कान के झुमके (लगभग 1.5 तोला), नाथुनी (लगभग-2 तोला), 5. चाक (सिर का) (लगभग-2 तोला), दो दस्तबंद (चांदी) (लगभग 70 तोला), दो पान पटरी (लगभग 70 तोला), सोने की 4 अंगूठी, पुरुष (2 तोला) सोने की अंगूठी महिला 2 (8 ग्राम) शामिल है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में कांग्रेस नेता से 40 लाख की धोखाधड़ी, 4 के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर
पैसे निकाल कर पर्स गायनी वार्ड के बाहर फेंका
आईजीएमसी में चोरी की घटना के बाद अब शिमला (Shimla) के ही महिला एंव शिशु अस्पताल में चोरी की घटना सामने आई है। केएनएच (KNH) के गायनी वार्ड में एक महिला के पर्स से हज़ारों की नकदी चोरी हुई है। शातिर ने महिला के पर्स 45 हजार की नगदी निकाल कर पर्स को वार्ड के बाहर ही फेंक दिया। चोरी की इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता करण कुमार ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी गायनी वार्ड में थी, तो उसका पर्स चोरी हो गया। जब उन्हें पर्स के चोरी होने की भनक लगी, तो अस्पताल में आसपास ढूंढ़ा। गायनी वार्ड के बाहर रेलिंग पर पर्स मिला, लेकिन इसमें रखे 45 हजार रुपए गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि थाना छोटा शिमला में आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर चोर की तलाश जारी है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।
