पंजाब में कल कैबिनेट विस्तार, 10 मंत्री लेंगे शपथ; 4 जट्‌टसिख, 3 हिंदू और 4 दलित MLA बनेंगे मंत्री

मंत्री बनने वाले 10 एमएलए में से 4 मालवा के, हरपाल सिंह चीमा बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

पंजाब में कल कैबिनेट विस्तार, 10 मंत्री लेंगे शपथ; 4 जट्‌टसिख, 3 हिंदू और 4 दलित MLA बनेंगे मंत्री

- Advertisement -

पंजाब में सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार (Cabinet Extension) समारोह कल यानी 19 मार्च को होगा। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में सुबह 11 बजे होगा जिसमें 10 मंत्रियों को शपथ (Oath) दिलाई जाएगी। कल शपथ लेने वालों में विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला, विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) मंत्री पद की शपथ लेंगे। नए मंत्रियों में मलोट की विधायक बलजीत कौर और मानसा के एमएलए विजय सिंगला के रूप में 2 डॉक्टर शामिल होंगे। इसके अलावा जंडियाला के विधायक हरभजन सिंह के रूप में एक रिटायर्ड अफसर भी मंत्रियों में शामिल होगा। हरभजन सिंह इटीओ के पद से रिटायर्ड हैं।


आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने कैबिनेट के लिए नाम फाइनल करते समय जातिगत फैक्टर का भी पूरा ख्याल रखा। नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद सरकार में सीएम भगवंत मान समेत 4 जट्‌टसिख, 3 हिंदू और 4 दलित मंत्री होंगे। इसके अलावा कोटकपूरा से दूसरी बार विधायक चुने गए कुलतार संधवां को पंजाब विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए सीएम मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। पंजाब की नई सरकार (Punjab Govt) के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं। दिल्ली से कहा गया है कि कैबिनेट चुनना सीएम का विशेषाधिकार होता है। सीएम के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। इधर, मान भी उन विधायकों पर भरोसा जताएंगे जिन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें:पंजाब बसंती की लहर के बीच भगवंत मान ने ली सीएम पद की शपथ

कैबिनेट में मालवा का दबदबा

मिनिस्टर बनने वाले इन 10 एमएलए में से हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरी बार चुनाव जीते हैं जबकि बाकी 8 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। भगवंत मान ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार में पंजाब के तीनों इलाकों, मालवा, माझा और दोआबा में पॉलिटिकल बैलेंस बनाने का पूरा ख्याल रखा है। मंत्री बनने वाले 10 एमएलए (MLA) में से 4 मालवा एरिया से आते हैं जहां पंजाब विधानसभा की 117 में से 69 सीटें आती हैं। इन चार मंत्रियों के अलावा सीएम भगवंत मान खुद भी मालवा एरिया के संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से विधायक है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार मालवा की इन 69 सीटों में से 66 पर जीत हासिल की।

हरपाल सिंह चीमा बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

मंत्रिमंडल में सबसे अहम चेहरा हरपाल सिंह चीमा का है। चीमा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वे चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों और होर्डिंग्स में पार्टी का चेहरा होने के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। मान के सीएम चेहरा बनने से पहले पंजाब में पार्टी के पोस्टरों पर तीन चेहरे हुआ करते थे अरविंद केजरीवालए भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा। कहा जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | सीएम भगवंत मान | arvind kejriwal | Punjab Cabinet Extension | national news | 10 Minister | Aam Aadmi Party | punjab news | आम आदमी पार्टी | पंजाब सरकार | oath ceremony | कैबिनेट विस्तार
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है