-
Advertisement
हिमाचलः अभी नींद में थे घरवाले और अलसुबह मकान में लग गई आग
Last Updated on August 7, 2021 by saroj patrwal
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। यह घटना जिला कुल्लू के छैंउर पंचायत के जच्छणी गांव की है। यहां पर एक मकान में अल सुबह आग भड़क गई। आग लगने से ढाई मंजिला मकान के 10 कमरे जल गए और करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मैके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और आसपास आग को फैलने से रोका। आग लने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां हवा में लटकी निजी बस, अटकी 30 लोगों की सांसें
जानकारी के अनुसार आज अल सुबह पांच बजे जच्छणी गांव निवासी डोला सिंह पुत्र नैनू राम के घर में आग लग गई। आसपास लोगों ने जब घर से धुंआ उठते देखा तो घर में सोए हुए लोगों को आनन- फानन में बाहर निकाला। इसके बार सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था दमकल अधिकारी कुल्लू दुर्गा सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:00 बजे पेश आई लेकिन इस घटना में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है