-
Advertisement
10 साल के बच्चे ने Police Officers पर चलाई गोलियां
Last Updated on March 6, 2020 by
अमेरिका के सैन डिएगो (San Diego) में एक 10 साल के बच्चे ने पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग की है। सैन डिएगो पुलिस विभाग के शॉन ताकेउची ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनका बच्चा मानसिक रूप से परेशान है और उसने खुद को हथौड़े और चाकू से लैस कर लिया है। पुलिस तुरंत उनके घर पहुंची जो बोस्टन अवेन्यू में स्थित है। जब पुलिस पहुंची तो बच्चा आंगन में भाग गया और उसने खुद को एक छप्पर में छुपा लिया जहां एक शॉटगन मौजूद थी।
यह भी पढ़ें:Delhi हिंसा वाले ‘बंदूकबाज शाहरुख’ ने बताया क्यों की थी फायरिंग, दोस्त से Pistol खरीदी थी
इसके बाद लड़के ने शॉटगन (Shotgun) उठाई और अधिकारियों पर दो राउंड गोली चलाई। हालांकि पुलिस अधिकारियों को गोली नहीं लगी। इस घटना की वजह से वहां दर्जनों पुलिस के वाहन खड़े हो गए। पुलिस ने लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की अपील की। छप्पर के आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली कर दिया। कुछ देर बाद लड़के ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह हाथों में हथियार लिए छप्पर से बाहर निकला। लड़के को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि इलाज के लिए उसे एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा।