-
Advertisement
नमस्ते ट्रंप’ पर 100 करोड़ खर्चे, मज़दूरों के लिए Free रेल यात्रा क्यों नहीं: प्रियंका
Last Updated on May 4, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने प्रवासी श्रमिकों से रेलवे (Railway) द्वारा कथित तौर पर किराया लिए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘जब नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में सरकारी खज़ाने से 100 करोड़ खर्च कर सकते हैं, तो मज़दूरों को आपदा की घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा (Free train travel) की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?’ उन्होंने कहा, ‘मज़दूर राष्ट्र निर्माता हैं। मगर आज वे दर-दर ठोकर खा रहे हैं। यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है।’
यह भी पढ़ें: Pak ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मेंढर और मनकोट में बरसाए गोले
मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं। मगर आज वे दर दर ठोकर खा रहे हैं-यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है।
जब हम विदेश में फँसे भारतीयों को हवाई जहाज से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रु खर्च कर सकते हैं.. 1/2#CongressForIndia pic.twitter.com/KF0t5JcYYG
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 4, 2020
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि वह घर लौटने वाले मजदूरों की रेल यात्रा का पूरा खर्च उठाएगी।’ गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि इन मजदूरों के लौटने पर होने वाले खर्च का वहन पार्टी की प्रदेश इकाइयां करेंगी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘कांग्रेस ने कामगारों की इस निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार-बार उठाया है। दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने। इसलिए कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी।’